फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Abused by municipal employee, expressed anger by going on strike

Fatehabad News: नगर पालिका कर्मचारी से गालीगलौज, हड़ताल कर जताया रोष

Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Abused by municipal employee, expressed anger by going on strike
रतिया नगरपालिका में हड़ताल कर धरने पर बैठे कर्मचारी।
रतिया। नगर पालिका में एनडीसी निकलवाने को लेकर नगरपालिका कर्मचारी कुलदीप सिंह के साथ शुक्रवार दोपहर को एक व्यक्ति ने गालीगलौज की। आरोपी द्वारा कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देने पर नगर पालिका में हंगामा हो गया। कर्मचारियों काम छोड़ हड़ताल करते हुए धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। नगरपालिका सचिव ने इस संबंध में धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ शहर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

नगर पालिका के कर्मचारी कुलदीप सिंह ने नगरपालिका सचिव दीपक कुमार को शिकायत देकर अवगत करवाया कि वह नगर पालिका में अपनी सीट पर बैठकर लोगों का काम कर रहा था। इसी दौरान गुरशरण सिंह नामक व्यक्ति आया और उसके साथ गालीगलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। कुलदीप सिंह द्वारा नगरपालिका सचिव को लिखित में शिकायत दी गई। इसके बाद, नगर पालिका सचिव ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज करवा दी। वहीं, नगर पालिका कर्मचारियों ने धमकी के विरोध में कलम छोड़ हड़ताल शुरू कर दिया और नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed