फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Absconding truck driver nabbed from Sirsa, cash worth Rs 20 lakh recovered

Fatehabad News: फरार हुआ ट्रक चालक सिरसा से काबू, 20 लाख की नकदी बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Absconding truck driver nabbed from Sirsa, cash worth Rs 20 lakh recovered
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर ट्रक छोड़कर 50 लाख रुपये लेकर फरार होने के एक मामले में फतेहाबाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विलसन मसीह उर्फ गुलशन निवासी अमृतसर कलां जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान अलग-अलग जगहों से 20 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। इस मामले में उसके साथी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर फतेहाबाद पुलिस ने 11 नवंबर 2022 को रानियां के गांव अवहोली निवासी नानक चंद की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में नानकचंद ने बताया था कि उसने जमींदारों का धान सात नवंबर को रानियां से लोड करवाकर गुहला चीका भेजा था। वहां 8 नवंबर को उसके कहने पर ट्रक चालक विल्सन को 50 लाख रुपये दे दिए गए। उस दिन शाम से चालक का फोन बंद आने लगा। उन्हें जीपीएस के आधार पर पता चला कि ट्रक फतेहाबाद में रतिया चुंगी बाईपास के पास खड़ा है। जब वे मौके पर पहुंचे तो पाया कि चालक ट्रक वहां छोड़कर नकदी लेकर फरार हो गया था। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा को मामले की जांच सौंपी थी। पुलिस ने फरार ट्रक चालक विल्सन को 25 अप्रैल को सिरसा के गांव बाजेकां से गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी से 20 लाख रुपए अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं। आरोपी इसी तरह जीरी लेकर गुहला चीका राइस मिल में जाता था और मिल मालिक से उसके रुपये लाकर दे देता था। ट्रक चालक ने एक दिन लालच में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात में शामिल अभी सह आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


- 50 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार होने वाले ट्रक चालक को काबू कर लिया गया है। आरोपी से रिमांड के दौरान 20 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में हिसार भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एसआई ओमप्रकाश, जांच अधिकारी आर्थिक अपराध शाखा पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed