फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   absconding artisan arrested from west bengal by taking 66 grams of gold from the shop

दुकान से 66 ग्राम सोना लेकर फरार कारीगर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
absconding artisan arrested from west bengal by taking 66 grams of gold from the shop
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड स्थित ज्वेर्ल्स की दुकान से 66 ग्राम 660 मिलीग्राम सोना लेकर फरार हुए कारीगर राकेश खान को पश्चिम बंगाल के खुरसीकलां पश्चिम मदनीपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के मुताबिक 13 जनवरी 2020 को फतेहाबाद निवासी अरविंद ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसकी कुबेर ज्वेर्ल्स के नाम से दुकान है। राकेश खान दुकान पर जेवर बनाने का कारीगर है। 11 जनवरी 2020 को उसने कारीगर राकेश खान को जेवर बनाने के लिए 66 ग्राम 660 मिलीग्राम सोना दिया था। आरोप है कि 12 जनवरी की सुबह राकेश खान दुकान पर आया और इसके बाद सोना लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी राकेश खान के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से काबू किया है और टीम रास्ते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed