{"_id":"64b18a2a3e8626d8420df040","slug":"absconding-accused-vikram-arrested-for-murderous-attack-on-policemen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-2213-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी विक्रम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी विक्रम गिरफ्तार
विज्ञापन
भूना। फाग के दिन पुलिस पर जानलेवा हमला करने के मामले में फरार आरोपी विक्रम को वीरवार शाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसको शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। हालांकि, मामले में आठ आरोपियों को पुलिस पहले गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है जबकि अन्य नामजद व अज्ञात हमलावरों की पुलिस तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि फाग के दिन 8 मार्च की दोपहर को गर्भवती महिला ने डायल 112 पर सूचना देकर हुड़दंगियों के खिलाफ शिकायत की थी। डायल 112 गाड़ी के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रणधीर सिंह मौके पर पहुंचे तो हुड़दंगियों ने उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। सब इंस्पेक्टर ने गाड़ी से नीचे उतर कर हुड़दंग करने वालों को समझाने की कोशिश की तो उन पर जानलेवा हमला कर दिया था। सब इंस्पेक्टर व दो होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दूसरी डायल 112 गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। मगर हुड़दंग करने वालों ने दोनों ही गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। सूचना मिलने के बाद डीएसपी जुगल किशोर के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने हुड़दंग करने वालों को हिरासत में लेने के लिए सर्च अभियान चलाया। अब तक 9 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है। वीरवार को पुलिस को सूचना मिली कि भूना के वाल्मीकि मोहल्ला निवासी विक्रम अपने घर आया हुआ है। एक टीम ने दबिश देकर आरोपी को काबू कर लिया।
कोट
पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले में आरोपी विक्रम काफी समय से फरार था। उसके घर आने की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में नामजद व अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
-सृष्टि गुप्ता, एएसपी