{"_id":"6a7a0fa2aabccb9adb07b4d2","slug":"abhishek-of-the-shiva-family-performed-today-with-ganga-water-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-159059-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गंगाजल से आज शिव परिवार का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गंगाजल से आज शिव परिवार का जलाभिषेक
Mon, 10 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे कांवड़िये। संवाद
फतेहाबाद। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री से गंगाजल लेकर पहुंचे कांवड़िये मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।
पर्व पर श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ और कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस कर्मचारी मंदिरों, प्रमुख मार्गों और बाजारों में सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था संभालेंगे।
महाशिवरात्रि को देखते हुए शहर के मंदिरों को रंगीन लड़ियों और लाइटों से सजाया गया है। मंदिरों और धर्मशालाओं में कांवड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। बाजार में भी धार्मिक सामग्री, पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें सज गई हैं। कांवड़िये हरिद्वार, गोमुख और गंगोत्री से गंगाजल लेकर शहर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
रामनिवास मोहल्ला स्थित तुलसी दास मंदिर के पुजारी पंडित राकेश देवयानी और पंडित अमरेश ने बताया कि मंदिर में महाशिवरात्रि की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार रात से ही कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
एसपी निकिता खट्टर ने बताया कि शहर में भीड़ और कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। करीब 500 पुलिसकर्मी प्रमुख मार्गों, मंदिरों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात रहेंगे। पुलिस की प्राथमिकता यातायात सुचारु रखने और मंदिरों में भीड़ को नियंत्रित करने के साथ किसी अप्रिय घटना को रोकना रहेगा।