फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Aarti of Dangra village stood first in block level matka race

Fatehabad News: खंड स्तरीय मटका दौड़ में गांव डांगरा की आरती रही सबसे आगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Aarti of Dangra village stood first in block level matka race
टोहाना के गांव दमकौरा के खेल स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेती महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से सोमवार को खंड टोहाना के गांवों व शहरों की महिलाओं के लिए दमकौरा खेल स्टेडियम में खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। एसडीएम प्रतीक हुड्डा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि खंड स्तर पर सराहनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को जिला स्तर पर भी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता में भागीदारी से ही प्रतिभा में निखार आता है। ऐसे आयोजन में महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी करनी चाहिए। इससे महिलाओं को अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ अलग करने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन

18 से 30 और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हुए मुकाबले
महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी सुमन ने बताया कि प्रतियोगिता में टोहाना खंड के कई गांवों व शहर की महिलाओं ने हिस्सा लिया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में 18 से 30 वर्ष और 30 वर्ष से अधिक आयु वर्गों में अलग-अलग खेलों के मुकाबले हुए। उन्होंने बताया कि 100 मीटर दौड़ में संतोष नांगल प्रथम, बिंदर कौर द्वितीय व मंजू भोडी ने तृतीय स्थान पाया। 300 मीटर दौड़ में पूजा समैण प्रथम, निशा इंदाछोई द्वितीय व ममता समैण तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में पूजा ने प्रथम, ममता ने द्वितीय, निशा ने तृतीय स्थान पाया। मटका दौड़ में सबसे तेज दौड़कर डांगरा गांव की आरती विजेता बनी जबकि गांव अमानी की वीरपाल दूसरे व हंसावाला की निजमा तीसरे नंबर पर रही। आलू चम्मच रेस में सुमन डांगरा प्रथम, मंजू द्वितीय व राजबाला भोडी तृतीय रही। साइकिल रेस में पूजा समैण पहले, अमीना लोहखेड़ा द्वितीय व गीता जमालपुर तृतीय स्थान पर रही। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम को 2100 रुपये, द्वितीय को 1100 और तृतीय को 750 रुपये की राशि इनाम स्वरुप दी गई है। खंड स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तर की प्रतियोगिता में हुनर दिखाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed