फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   AAP leaders expressed condolences at the residence of late Home guard Gursevk

Fatehabad: दिवंगत होमगार्ड गुरसेव के आवास पर आप नेताओं ने पहुंचकर जताई संवेदना

Sat, 05 Aug 2023 01:03 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 05 Aug 2023 01:03 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा न दे पाने के सवाल पर अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से बयान दिया गया है, जो शर्मनाक है।

विज्ञापन
AAP leaders expressed condolences at the residence of late Home guard Gursevk
पत्रकार वार्ता के दौरान आप नेता अनुराग ढांडा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शुक्रवार को गांव फतेहपुरी में दिवंगत होमगार्ड गुरसेव सिंह के घर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस दुख की घड़ी में आम आदमी पार्टी उनके साथ है।

विज्ञापन


इस दौरान ढांडा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि परिवार को सरकार द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है। होमगार्ड को टोहाना से इतनी दूर व संवेदनशील जगह पर कार्य करवाना सरकार की बहुत बड़ी गलती है। परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए और दिवंगत होमगार्ड की पत्नी को सरकारी नौकरी दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा न दे पाने के सवाल पर अनुराग ढांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना तरीके से बयान दिया गया है, जो शर्मनाक है। यदि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री प्रदेश की जनता को सुरक्षा नहीं दे सकते तो उन्हें अपने पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है, उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी को मनोहर लाल को हटाकर ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए, जो प्रदेश की जनता को सुरक्षा दे सकें। इस मौके पर युवा अध्यक्ष मनीष यादव, हरपाल सिंह, बलकार सिंह, कर्मवीर लांबा, सुरेंद्र हिंद, जयविंदर मेचू, सुनील सिहाग, अमरजीत कौर, दर्शन लाल हंसू, रजनीश जैन, सोनू आदि मौजूद रहे।


नूह दंगे भाजपा का 2024 के लिए प्रयोग : अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव सुखविंदर सिंह गिल के आवास पर अनुराग ढांडा ने कहा कि नूंह में हुए दंगे भाजपा ने 2024 के चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए एक प्रयोग किया है। पहले भाजपा ने मणिपुर में दंगे करवाए और अब हरियाणा में प्रयोग कर रही है। भाजपा सरकार जानबूझकर हरियाणा के लोगों का भाईचारा खराब करना चाहती है। सरकार पूरे हरियाणा के माहौल को बिगाड़ने के लिए कुछ लोगों को शह दे रही है। जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा ऐसे दंगों का सहारा लेती है, यह बहुत ही निंदनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed