{"_id":"6814c00c448ece6adb00a661","slug":"a-youth-was-arrested-with-4-illegal-pistols-and-11-cartridges-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133192-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 4 अवैध पिस्तौल और 11 कारतूस के साथ युवक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 4 अवैध पिस्तौल और 11 कारतूस के साथ युवक काबू
Fri, 02 May 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 May 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में पकड़ा गया आरोपी गुरजीत सिंह। पुलिस प्रवक्ता
फतेहाबाद/रतिया। गांव बबनपुर से पुलिस ने युवक को 4 अवैध पिस्तौल व 11 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के रिमांड पर लिया है।
आरोपी की पहचान गुरजीत सिंह उर्फ जीती निवासी गांव ढाणी बबनपुर के तौर पर हुई है। पकड़े गए युवक पर पहले भी 4 मामले दर्ज है। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम गांव ढाणी बबनपुर के नजदीक गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने गुरजीत सिंह उर्फ जीती को काबू करके उसके पास से चार अवैध पिस्तौल व 11 कारतूस बरामद किए थे।
आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी के खिलाफ तीन मामले फतेहाबाद में दर्ज है। इसके अलावा एक मामला पंजाब में भी दर्ज है।