फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A youth arrested with 5.66 grams of heroin near Nagpur village

Fatehabad News: गांव नागपुर के पास से 5.66 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

Thu, 12 Jun 2025 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 12 Jun 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
A youth arrested with 5.66 grams of heroin near Nagpur village
पुलिस गिरफ्त में हेरोइन सहित गिरफ्तार सतनाम सिंह,स्त्रोत पुलिस विभाग
रतिया। एंटी नारकोटिक्स टीम ने गांव नागपुर के पास सतनाम सिंह निवासी अहरवां को 5.66 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सतनाम से पूछताछ के आधार पर उसको हेरोइन सप्लाई करने वाले एम्पलाइज कॉलोनी निवासी नारायण को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। एएनसी स्टाफ प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। जब टीम गांव हड़ौली के बस अड्डे के पास पहुंची, तो उन्हें सूचना मिली कि सतनाम सिंह उर्फ मन्नु, गांव नागपुर स्थित प्रदीप पैलेस के पास हेरोइन बेचने के इरादे से खड़ा है। इस पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
विज्ञापन

पुलिस ने सतनाम सिंह उर्फ मन्नू की जब तलाशी ली तो उसके पास से 5.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में सतनाम ने बताया कि उसको यह हेरोइन रतिया निवासी नारायण ने सप्लाई की। जिस पर पुलिस ने नारायण को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक 6.36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार

टोहाना। सीआईए व शहर पुलिस की टीम ने किल्ला मोहल्ला निवासी अविनाश को 6.36 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी उमेद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। जब टीम रतिया रोड से होते हुए बराड़ चौक से किला मोहल्ला की ओर जा रही थी, तभी वार्ड 11 की एक गली से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर युवक ने भागने की कोशिश की। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 6.36 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed