फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young woman fainted while waiting in line for a cylinder slip.

Fatehabad News: सिलिंडर की पर्ची के लिए लाइन में लगी युवती गश खाकर गिरी

Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 28 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
A young woman fainted while waiting in line for a cylinder slip.
गैस के लिए लाइन में लगने के दौरान बेहोश युवती को संभालते लोग।
टोहाना। शहर के दमकोरा रोड स्थित मुकुल गैस एजेंसी में सिलिंडर की पर्ची लेने के लिए लाइन में खड़ी एक युवती अधिक गर्मी के कारण बेहोश हो गई। उसे तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर को हुई। वार्ड 19 निवासी सुरेश कुमार अपनी बेटी प्रीति के साथ अपने भतीजे विजय के नाम पर बुक कराए गए गैस सिलिंडर की पर्ची लेने पहुंचे थे। वे सुबह 9 बजे से लाइन में लगे थे और दोपहर करीब 1 बजे तक उनका नंबर नहीं आया। लंबे समय तक धूप में खड़े रहने के कारण प्रीति को चक्कर आ गया और वह वहीं बेहोश हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिलवाया।
विज्ञापन

सुरेश सैनी ने बताया कि उनके भतीजे के नाम पर 15 मार्च को गैस सिलिंडर बुक किया गया था लेकिन अभी तक उसकी डिलीवरी नहीं हुई है। शनिवार सुबह जब वे पर्ची लेने गए, तो पहले पर्ची काट दी गई लेकिन कुछ देर बाद कर्मचारियों ने कहा कि सिलिंडर डिलिवर हो चुका है और पर्ची वापस ले ली। जबकि सिलिंडर उनके घर नहीं पहुंचा था। उन्होंने आरोप लगाया कि गैस सिलिंडर की डिलीवरी में देरी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश सैनी ने प्रशासन से इस मामले पर ध्यान देने और समस्या का समाधान करने की अपील की है। इस दौरान गैस एजेंसी में मोहन व गोविंद ने बताया कि इस एजेंसी पर जिलास्तरीय टीमें निरीक्षण कर चुकी हैं लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती जिसके चलते लोगों के सिलिंडर दस दिनों के बाद भी डिलिवर नहीं किए जा रहे हैं ओर आमजन परेशान होकर लाइनों में खड़ा होने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed