फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man who went to Canada 11 days ago died after being hit by a fodder machine.

Fatehabad News: 11 दिन पहले कनाडा गए युवक की चारा मशीन की चपेट में आने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
A young man who went to Canada 11 days ago died after being hit by a fodder machine.
केवल का फाइल फोटो
रतिया(फतेहाबाद)। रतिया उपमंडल के गांव पिलछिया से 11 दिन पहले वर्क परमिट पर कनाडा गए 23 वर्षीय युवक की चारा मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक का शव अभी कनाडा में ही है। उसको अंतिम संस्कार के लिए गांव लाने के लिए काफी रुपयों की जरूरत पड़ रही है। इसके लिए गांववासियों और किसान संघर्ष समिति पगड़ी संभाल जट्टा द्वारा प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। परिवार ने केंद्र व हरियाणा सरकार से युवक के शव को भारत लाने में आर्थिक मदद करने की मांग की है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार 23 वर्षीय केवल सिंह पुत्र बीकर सिंह 14 जून को वर्क परमिट पर कनाडा गया था। वहां पर गाय के एक फार्म में काम पर लगा था। 21 जून को जब वह काम कर रहा था तो चारा मशीन के ऊपर से नीचे गिर गया। इस दौरान लोहे की पाइप युवक के पेट में घुस गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक अविवाहित था। अब युवक का शव गांव में लाने के लिए उसके परिवार वालों और गांव वासियों द्वारा सोशल मीडिया पर अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed