फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man who had come to attend a wedding died in a road accident

Fatehabad News: सड़क दुर्घटना में शादी में आए युवक की मौत

Mon, 03 Nov 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 03 Nov 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
A young man who had come to attend a wedding died in a road accident
भट्ट- ढ़ाबीकलां रोड़ पर सड़क दुघर्टना में क्षतिग्रस्त कार। स्त्रोत : सोशल मीडिया - फोटो : साईं कुटी में अयोध्या के पूर्व कमिश्नर डॉ. कमल टावरी।
भट्टू कलां। ढाबी कलां रोड पर रविवार रात को एक कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर हो गई। इसमें कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसके साथ सवार दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग भी घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गांव ढाबीकलां में भीम सिंह एडवोकेट के परिवार में रविवार को दिन के समय पोती की शादी थी। शाम को शादी समारोह संपन्न होने के बाद रविवार रात को सिरसा के गांव रामपुरा बगड़िया निवासी शिवम और हिसार जिले के गांव मोड़ाखेड़ा निवासी वरुण किसी परिचित को छोड़ने गए थे।
विज्ञापन

परिचित को छोड़ने के बाद जब वे लौट रहे थे तब ढाबीकलां रोड पर उनकी कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की कार में सवार शिवम (19) की मौत हो गई, जबकि वरुण (20) घायल हो गया। वहीं हादसे में ट्रैक्टर सवार एक ही परिवार के गांव महराणा के जगदीश, उनका बेटा सुधाकर व पोता चिराग तीनों घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सूचना पाकर पुलिस की डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से घायलों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया, जबकि वरुण को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे हिसार लेकर चले गए।

पुलिस जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि अभी घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मामले की जांच चल रही है। घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed