फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man engaged in serving the devotees was shot, his condition is critical

Fatehabad News: मंदिर में कांवड़ियों की सेवा में जुटे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
A young man engaged in serving the devotees was shot, his condition is critical
गांव रत्ताखेड़ा में गोली लगने से घायल हुए कुलदीप को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार देकर रेफर
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा के सरदूलगढ़ रोड पर बने शिव मंदिर में बुधवार देर रात को कुलदीप (25) को स्कॉर्पियो सवार तीन-चार युवकों ने गोली मार दी। कुलदीप ने युवकों को कांवडि़यों के साथ शरारत करने से रोका था।
विज्ञापन

घायल को लोग नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। गंभीर हालत होने के चलते मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया। गोली तब मारी गई जब कुलदीप कांवड़ियों की सेवा में लगा हुआ था।
विज्ञापन

वहीं घटना की सूचना मिलने पर देर रात को ही डीएसपी नरसिंह, सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह नागरिक अस्पताल में पहुंचे। बताया जा रहा है कि कुलदीप की कमर में गोली लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी नरसिंह ने बताया कि गांव रत्ताखेड़ा में रात को धार्मिक कार्यक्रम के बाद गांव के कुलदीप को गोली मारने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे थे। पता चला कि कुलदीप को रेफर किया गया है। ऐसे में एक टीम हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कुलदीप के बयान लेने के लिए भेजी गई है। कुलदीप के बयान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी के अनुसार वारदात में गांव के ही विष्णु उर्फ डोगर व उसके दो-तीन अन्य साथियों का नाम सामने आ रहे हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है।
-----
गोली चलाने के आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
कुलदीप पर गोली चलाने के आरोपी विष्णु पर शहर थाना में आर्म्स एक्ट व लड़ाई-झगड़े का तथा जाखल क्षेत्र में भी लड़ाई-झगड़े के आरोप में केस दर्ज हैं। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि कुलदीप के बयानों के आधार पर उस पर गोली चलाने के आरोपी में विष्णु, संदीप व 2-3 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ तहत केस दर्ज कर कर लिया है।

-----
ये है मामला

गांव रत्ताखेड़ा में शिवरात्रि पर्व पर बुधवार रात गांव के सरदूलगढ़ रोड स्थित शिव मंदिर में कार्यक्रम चल रहा था। कुलदीप कांवड़ियों की सेवा कार्य में लगा था। रात करीब 8 बजे गांव के विष्णु उर्फ डोगर, संदीप, बुधराम व हडौली गांव का एक युवक मंदिर में आए। बताया जा रहा है कि वे मंदिर परिसर में कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं के साथ शरारत करने लगे। इस दौरान कुलदीप व उसके कुछ साथियों ने उनको शरारत करने से रोका। जिस पर उनमें बहस हुई थी। मंदिर में भीड़ को देखकर विष्णु अपनी साथियों के साथ वहां से चला गया और रात करीब 10 बजे हथियारों सहित मंदिर में आया। इस दौरान कुलदीप गांव के अन्य ग्रामीण सेवादारों के साथ धार्मिक कार्यक्रम के समापन के बाद साफ-सफाई में लगा हुआ था। विष्णु ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल से कुलदीप पर गोली चला दी। गोली कुलदीप की पीठ में लगी। गोली चलाने के बाद विष्णु साथियों के साथ मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने कुलदीप को संभाला और उसे घायल अवस्था में रतिया नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत होने के चलते रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed