फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man died in a bike collision with the personal car of Sadar SHO

Fatehabad News: सदर एसएचओ की निजी कार से बाइक की टक्कर में युवक की मौत, ग्रामीणों ने थाने में किया हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a bike collision with the personal car of Sadar SHO
फतेहाबाद में हुई युवक की मौत मामले में शहर थाना में पहुंचे गांव मताना के ग्रामीण।
फतेहाबाद। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर हुडा सेक्टर तीन के भूना मोड़ के सामने मंगलवार दोपहर को क्रेटा कार की बाइक से टक्कर हो गई। इस टक्कर से गांव मताना निवासी युवक कपिल (20) की मौत हो गई। क्रेटा कार सदर थाना प्रभारी की बताई गई है। सदर थाना प्रभारी उस समय अपनी टीम के साथ गांव भिरड़ाना में रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रम में कानून-व्यवस्था संभालने जा रहे थे।
विज्ञापन

मामले में परिजन और ग्रामीण कार्रवाई के लिए शहर थाना पहुंचे और हंगामा किया। आरोप लगाए कि टक्कर मारने वाली कार को पुलिसकर्मी चला रहे थे और घटना के बाद घायल को बीघड़ रोड तक लेकर आए। उसके बाद एंबुलेंस में शिफ्ट करके फरार हो गए। थाने में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और निष्पक्ष कार्रवाई होगी। मामले में फिलहाल शहर पुलिस ने मृतक कपिल के भाई मोहित के बयान पर क्रेटा कार चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106, 125ए, 281 के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बीघड़ रोड पर एंबुलेंस में किया गया शिफ्ट
मृतक के दोस्त सुमित ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कपिल दोपहर को गांव से फतेहाबाद की तरफ मोटरसाइकिल पर आ रहा था। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और गंभीर रूप से घायल हुए कपिल की मौत हो गई। जब घटनास्थल पर पहुंचे तो आसपास के लोगों ने बताया कि कार को पुलिसकर्मी चला रहे थे। उसमें एक महिला पुलिसकर्मी समेत चार पुलिसकर्मी सवार थे। इसके बाद पड़ताल की गई तो पता चला कि घटना के बाद घायल कपिल को कार में डालकर ले गए और बीघड़ रोड पर एंबुलेंस बुलाकर उसमें शिफ्ट करके यह कहकर फरार हो गए कि कार पंक्चर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी में नजर आई कार
परिजनों ने मामले में सीसीटीवी की फुटेज भी पेश की है। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि क्रेटा कार सदर थाना फतेहाबाद से निकल रही है और इसमें पुलिसकर्मी सवार हो रहे हैं। कार चालक व महिला पुलिसकर्मी सिविल वर्दी में नजर आ रहे हैं। इसी कार की मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हुई बताई गई है।

दुर्घटना के बाद घायल को कार में ही अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन कोर्ट के पास ही टायर पंक्चर हो गया और कोशिश करके बीघड़ रोड तक पहुंचे। एंबुलेंस को पहले से ही फोन कर रखा था। बीघड़ रोड पर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया। हमने पूरी कोशिश की कि युवक की जान बचाई जा सके। - कुलदीप सिंह, प्रभारी, सदर थाना फतेहाबाद।


थाना प्रभारी कुलदीप की पर्सनल गाड़ी थी और ड्राइवर चला रहा था, जो कि भिरड़ाना जा रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। कार में दिक्कत आने के कारण ही बीघड़ रोड से एंबुलेंस में भेजा गया है। फिलहाल केस दर्ज कर लिया गया है। - प्रहलाद राय, प्रभारी, शहर थाना फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed