फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man died due to electric shock in Rattakheda village

Fatehabad News: गांव रत्ताखेड़ा में करंट लगने से युवक की मौत

Tue, 08 Jul 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 08 Jul 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
A young man died due to electric shock in Rattakheda village
विष्णु, फाइल फोटो
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में सोमवार रात को हाई वोल्टेज लाइन से एक युवक को करंट लग गया। करंट लगते ही युवक झुलस गया और बेहोश हो गया। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया, लेकिन थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्रामीण सुभाष, अरविंद ने बताया कि दो माह पहले ही विष्णु (21) की शादी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता हवाराम बिश्नोई मंदिर में पुजारी हैं। सोमवार को क्षेत्र में हुई बारिश का पानी मंदिर की छत पर जमा हो गया। विष्णु जब छत पर बने पतनाले को साफ कर रहा था। उसी दौरान वह हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


तेज करंट लगते ही विष्णु झुलस गया और छत पर ही बेहोश हो गया। यह देख परिजन किसी तरह किसी तरह छत पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसका उपचार किया लेकिन थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया। जैसी ही विष्णु की मौत का पता गांव रत्ताखेड़ा में लगा ग्रामीण गमगीन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं चिकित्सकों ने युवक की मौत की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया। मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद शव का गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed