{"_id":"68890f22d2019957fc048303","slug":"a-young-man-died-after-drowning-in-a-minor-suspected-to-be-a-drug-overdose-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137713-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवक की माइनर में डूबने से मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवक की माइनर में डूबने से मौत, नशे की ओवरडोज की आशंका
Tue, 29 Jul 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भूना। भूना के वार्ड 12 निवासी 32 वर्षीय युवक की मंगलवार को माइनर में डूबने से मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने नशे की ओवरडोज ली हुई थी। जिसके बाद वह दूध डेयरी के पास स्थित माइनर में गिरकर डूब गया।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही भूना पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने वार्ड के पार्षद राहुल दहिया को मौके में बुलाया। पार्षद ने बताया कि युवक के डूबने का कारण नशे की ओवरडोज सामने आया है। उन्होंने बताया कि माइनर के पानी में जब युवक डूबा हुआ था तब उसके हाथ में सीरींज लगी थी।
पार्षद के अनुसार युवक शादीशुदा था। उसका तलाक हो गया जिस कारण वह नशे का आदी हो गया। दो दिन पहले ही युवक नशा मुक्ति से आया था। जांच अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज जैसे लक्षण सामने नहीं आए हैं।पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
नशा मुक्त अभियान को चुनौती
यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब प्रशासन व पुलिस नशा तस्करी और नशे के सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दावों के बावजूद शहर में ओवरडोज से हुई मौत ने इस अभियान की गंभीरता और चुनौतियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।