फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A young man died after being hit by a high speed Bolero

Fatehabad News: तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Apr 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high speed Bolero
भूना के उकलाना रोड पर दुर्घटना के बाद बोलेरो संवाद
भूना। उकलाना रोड पर ढाणी गोपाल पेट्रोल पंप के आगे वीरवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 18 वर्षीय हर्षदीप की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हर्षदीप बोलेरो के बोनट से टकराकर सीधे गाड़ी के मेन शीशे से जा भिड़ा। टक्कर के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। हर्षदीप रामलीला ग्राउंड भूना निवासी था। वीरवार देर शाम वह जरूरी काम से सनियाना जा रहा था। इस दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने सीधी टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल बोलेरो के नीचे आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुरेंद्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। पोस्टमार्टम के लिए दस्तावेज तैयार किए गए। पोस्टमार्टम शुक्रवार को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में होगा।
विज्ञापन


-

हर्षदीप इकलौता बेटा था

हर्षदीप अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। दोनों बहनें भाई के लिए रोने लगीं। आसपास के इलाके में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed