{"_id":"67c9dec582b757051e067fce","slug":"a-yellow-strip-will-be-drawn-in-the-city-if-the-goods-are-kept-outside-then-they-will-be-confiscated-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-130313-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर में खींची जाएगी पीली पट्टी, सामान बाहर रखा तो होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर में खींची जाएगी पीली पट्टी, सामान बाहर रखा तो होगा जब्त
विज्ञापन
अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की बैठक में विशेष दिशा निर्देश देते हुए एसडीएम सुरेश कुमार
रतिया। शहर के मुख्य बाजार में बढ़ रहे अतिक्रमण को लेकर एसडीएम सुरेश कुमार ने नगरपालिका अधिकारियों के साथ-साथ शहर के विभिन्न व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों व दुकानदारों की अहम बैठक बुलाई। बैठक में एसडीएम ने कहा कि शहर में पीली पट्टी खींची जाएगी। अगर सामान पट्टी के बाहर रखा मिला तो जब्त होगा।
इस बैठक के दौरान उन्होंने शहर में अतिक्रमण न करने के आदेश देते हुए संबंधित प्रतिष्ठानों के मालिकों को इस संदर्भ में सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों के अंदर सामान रखने की हिदायतें देते हुए रेहड़ी मालिकों को भी सड़क से हटकर रेहड़ियां लगाने व अलग से जगह देने को कहा गया। उन्होंने नगरपालिका अधिकारियों को 10 दिन के अंदर सर्वे करके व नाम लिखाकर अलग से जगह देकर रेहड़ी लगाने के आदेश दिए। नगरपालिका की तरफ से शीघ्र ही मुख्य बाजार में पीली पट्टी अंकित की जाएगी और सभी दुकानदारों को पीली पट्टी के अंदर ही दो पहिया वाहन या अपना सामान रखने की ही हिदायत दी जाएंगी।
एसडीएम सुरेश कुमार ने नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय खुले होने चाहिए। उनमें साफ-सफाई व पानी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। एसडीएम ने मीटिंग में कहा कि पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने सिगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ है। इसके लिए नगर पालिका की टीमें शहर में जांच अभियान चलांएगी। शहर में बिना परमिट व अवैध विज्ञापन लगाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इस बैठक के दौरान व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के अलावा अन्य दुकानदारों व रेहड़ी मालिकों ने आश्वासन दिया कि उनके आदेशों का पालन किया जाएगा और अतिक्रमण न हो, इसके लिए भी सहयोग दिया जाएगा।
इस मौके पर बैठक में नगरपालिका सचिव सुभम, सफाई इंचार्ज ओंकार सिंह, अनाज मंडी प्रधान रूप गर्ग, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष रामनिवास, शिव वधवा, गुलशन कुमार गाबा जनरल स्टोर, खेमचंद सेक्रेटरी व्यापार मंडल रतिया, विजय कुमार सचिव क्लोथ एसोसिएशन, सुरेंद्र कुमार, नरेश कुमार सब्जी मंडी, गुलशन कुमार, विनोद कुमार, संजय कुमार, मोहित सहित अन्य दुकानदार व रेहड़ी संचालक मौजूद रहे।