{"_id":"696bd74ebab2579a2f05cb73","slug":"a-woman-went-to-a-religious-gathering-and-6-tolas-of-gold-jewellery-was-stolen-from-her-home-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-147152-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: महिला गई सत्संग में और घर से चोरी हो गए 6 तोले सोने के गहने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: महिला गई सत्संग में और घर से चोरी हो गए 6 तोले सोने के गहने
Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना बारे जानकारी देते टेकचंद। संवाद
टोहाना। आजाद नगर स्थित आंगनबाड़ी वर्कर के मकान से शुक्रवार शाम 4 बजे के बाद गहने और नकदी चोरी हो गई। महिला जब साढ़े 5 बजे घर लौटी तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसी के बच्चों की मदद से अंदर से गेट खुलवाने पर अंदर गई तो देखा कि रसोई का रोशनदान टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
महिला ममता रानी के पति टेकचंद ने पुलिस को घर में चोरी के बारे में शिकायत दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ममता ने बताया कि शाम 4 बजे निरंकारी सत्संग समागम में गई थी। इसी दौरान किसी ने वारदात को अंजाम देते हुए 6 तोले सोने के जेवरात चुरा लिए।
इनमें एक चेन, एक लॉकेट, दो जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठी, एक जोड़ी बाली और एक नाक का कोका शामिल है। इसके अतिरिक्त, 30 तोले चांदी की ज्वेलरी भी चोरी हुई, जिसमें आठ जोड़ी पाजेब और 10 चांदी के सिक्के थे। शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मकान मालिक टेकचंद के बयान प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।