फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A woman riding a scooter was injured after being hit by a bus while on her way to her parents' house.

Fatehabad News: बस की चपेट में आने से मायके जा रही स्कूटी सवार महिला घायल

Fri, 19 Dec 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
A woman riding a scooter was injured after being hit by a bus while on her way to her parents' house.
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे-9 पर वीरवार को रोडवेज बस के बीच टक्कर से स्कूटी सवार गांव भोडियाखेड़ा निवासी पूजा घायल हो गई। महिला को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित रहा। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दोपहर करीब सवा 12 बजे पूजा अपने मायके दौलतपुर जा रही थी। गांव दौलतपुर कट के पास उनकी स्कूटी और सिरसा से हिसार की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज बस के बीच टक्कर हो गई। महिला स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई। उसके सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल महिला को संभाला। ट्रैफिक एसएचओ जयसिंह ने बताया कि टीम के सदस्य रमेश कुमार ने महिला को प्राथमिक सहायता दिलवाई और इंटरसेप्टर वाहन के माध्यम से तुरंत फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। साथ ही महिला के परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed