{"_id":"69b447f2f981b2388405edf8","slug":"a-water-pipeline-broke-during-road-construction-deepening-the-drinking-water-crisis-in-prajapati-colony-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150126-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क निर्माण के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन, प्रजापति कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क निर्माण के दौरान टूटी पानी की पाइपलाइन, प्रजापति कॉलोनी में गहराया पेयजल संकट
Fri, 13 Mar 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
भूना।भूना-उकलाना सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी द्वारा खुदाई के दौरान टूट रही पाइपलाइन। संवाद
भूना। उकलाना रोड पर सिरसा-चंडीगढ़ स्टेट हाईवे-2 के निर्माण के दौरान शुक्रवार को प्रजापति कॉलोनी, आसपास के राइस मिलों और ईंट भट्ठों में काम कर रहे सैकड़ों मजदूरों के सामने पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। सड़क निर्माण के दौरान जेसीबी से पीने के पानी की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई जिससे पूरे इलाके में पानी की आपूर्ति बंद हो गई है।
प्रजापति कॉलोनी निवासी सुभाष चंद्र, रमेश कुमार, सत्यवान और सूरजमल ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष समस्या उठाने पर प्रशासन ने लगभग पौना किलोमीटर लंबी पीवीसी पाइपलाइन बिछाकर पानी की सुविधा उपलब्ध करवाई थी। अब ठेकेदार ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतते हुए पाइपलाइन को सुरक्षित रखने का कोई प्रयास नहीं किया जिससे पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई।
इससे कॉलोनी के लोग, राइस मिलों के मजदूर और ईंट भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत हालात और गंभीर बना सकती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत पाइपलाइन दुरुस्त कर पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ भागीराम ने कहा कि अभी तक उन्हें इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी और यदि ठेकेदार की लापरवाही साबित होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।