{"_id":"6706deabcff743b845081e54","slug":"a-trolley-full-of-sand-lost-its-balance-and-collided-with-the-wall-of-the-post-office-three-vehicles-damaged-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-123454-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रेत से भरा ट्रॉला संतुलन बिगड़ने से डाकखाने की दीवार से टकराया, तीन वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रेत से भरा ट्रॉला संतुलन बिगड़ने से डाकखाने की दीवार से टकराया, तीन वाहन क्षतिग्रस्त
Thu, 10 Oct 2024 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 10 Oct 2024 01:21 AM IST
विज्ञापन
डाकखाने की दीवार को तोड़कर घुसा रेत से भरा ट्रॉला।
टोहाना। शहर के रेलवे रोड स्थित डाकखाने के पास एक रेत से भरा ट्रॉला संतुलन बिगड़ने से डाकखाने की दीवार से जा टकराया। इससे डाकखाने की दीवार टूट गई और दीवार के साथ खड़े तीन दुपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
इस हादसे का कारण ट्रॉला चालक को दौरा आना बताया गया। जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं हादसे की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह ट्रॉला पंजाब सरकार में इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट काॅरपोरेशन के चेयरमैन जसवीर सिंह का बताया गया है, जो करनाल से रेत भरकर लाया था और उसे डाकखाने के साथ लगती गली में जाना था। उससे पहले यह हादसा हो गया। हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूटी महिला की थी, जो डाकखाने में पोस्टमैन के पद पर कार्यरत हैं।
प्रत्यक्षदर्शी नवजोत ने बताया कि रेत से भरे ट्रॉले को चालक गली में लेकर जा रहा था कि अचानक उसको दौरा पड़ गया और वह अपना संतुलन खो बैठा। ट्रॉला चालक पंजाब के संगरूर जिले के गांव हरिगढ़ निवासी 45 वर्षीय सरबजीत ने बताया कि वह करनाल से रेत से भरा ट्रॉला लेकर आया था, जिसे डाकखाने के साथ लगती गली में लेकर जाना था। मगर उससे पहले दौरा आने से यह हादसा हो गया।