फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A trolley full of grass collides with a pot on the divider, traffic system affected

Fatehabad News: डिवाइडर पर गमले से टकराई तूड़ी से भरी ट्राॅली, यातायात व्यवस्था प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 09:54 PM IST
विज्ञापन
A trolley full of grass collides with a pot on the divider, traffic system affected
उकलाना रोड पर गुरुद्वारा साहिब के सामने डिवाइडर के गमले से टकराने के कारण तूड़ी से भरी हुई ट्रा
भूना। उकलाना रोड पर शहर के बीचों-बीच बनाए गए डिवाइडर पर गमले वाहन चालकों के लिए का परेशानी का सबब बन गए हैं। मगर नगर पालिका व लोक निर्माण विभाग एक दूसरे पर डिवाइडर के बीच गलत तरीके से बनाए गए गमले के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। बुधवार को शहीद उधम सिंह चौक से थोड़ा आगे गुरुद्वारा साहिब के सामने तूड़ी से भरी हुई ट्राॅली गमले टकरा गई। जिसके कारण सड़क पर तूड़ी बिखर गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।
विज्ञापन

दुकानदारों ने बताया कि शहर के बीच डिवाइडर की चौड़ाई 4 फुट के करीब बना दी गई है जो सरासर गलत है। बाजार के बीच डिवाइडर का साइज दो फुट से कम होना चाहिए था लेकिन इसके अतिरिक्त डिवाइडर के बीच बनाए गए गमले भी बड़े बना दिए हैं। जो कि वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन चुके हैं। उसी के चलते बुधवार को तूड़े से भरी ट्रॉली जैसे ही गमले से टकराई तो सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को चालू करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। बता दे की लोक निर्माण विभाग द्वारा हाल ही में सड़क के बीच डिवाइडर और गमले बनाए हैं। जिसका निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है परंतु कार्य पूर्ण होने से पहले ही वाहन चालकों के लिए गमले मुसीबत बन गए हैं।
विज्ञापन


-------------------------------------- शहर के बीचों-बीच डिवाइडर लोक निर्माण विभाग के द्वारा बनाया जा रहा है। इसमें नगर पालिका की कोई भी भूमिका नहीं है। इसलिए इस से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी ही जानकारी दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश भांभू, कनिष्ठ अभियंता नगर पालिका

----------------------------------
डिवाइडर के बीच जो बड़े गमले बनाए गए हैं वह सरासर नियमों के खिलाफ है। क्योंकि इनकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन इसमें नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी से नहीं भाग सकती। डिवाइडर के बीच बड़े-बड़े गमले बनाए जाने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ेगा।
- बलवीर सिंह, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed