फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A third party surveyed the CC lane under construction in Canal Colony, the agency will be paid after the report

Fatehabad News: निर्माणाधीन गली का तीसरे पक्ष ने किया सर्वे

Fri, 13 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
A third party surveyed the CC lane under construction in Canal Colony, the agency will be paid after the report
फतेहाबाद के नहर कॉलोनी में निर्माणधीन गली में से सैंपल लेकर जांच करते हुए अ​धिकारी
फतेहाबाद। नगर परिषद शहर के नहर कॉलोनी में गलियों का निर्माण करवा रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए शुक्रवार को थर्ड पार्टी सर्वे एजेंसी गली नंबर 3 में पहुंची और मशीन के जरिए आरसीसी का सैंपल लेकर जांच की। अब इन्हें आगे की जांच के लिए लैब में भेजे जाएगा।
विज्ञापन

लैब से सही रिपोर्ट आने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान होगा। टीम के इस कार्रवाई के दौरान एजेंसी के अधिकारी सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता हरिकिशन शर्मा, सेवानिवृत्त जेई सुखविंद सिंह धूड़िया, पार्षद रविंद्र मेहता शामिल रहे। टीम अधिकारियों ने बताया कि नगर परिषद जहां भी निर्माण कार्य करवा रही है, वहां थर्ड पार्टी सैंपल लेती है और जांच के लिए लैब में भेजती है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद ही ठेकेदार को भुगतान होता है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने गली नंबर 3 में चार जगहों से निर्माण सामग्री का सैंपल लिए और मोटाई नापी। टीम ये भी जांच करेगी कि एस्टीमेट में कितने इंच मोटाई रखी गई है और निर्माण कितना हो रहा है। इसके बाद ही नगर परिषद भुगतान करेगा। अगर एस्टीमेट से मोटाई कम मिलती है तो भुगतान में भी कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

नहर कॉलोनी में किया जा रहा है तीन गलियों का निर्माण

नगर परिषद नहर कॉलोनी में गली नंबर तीन और पांच का निर्माण करवा रहा है। इसके अलावा भट्टू रोड से शिव मंदिर तक भी गली का निर्माण होना है। पहले भी यहां पर आरसीसी सड़क बनी हुई थी। जिसे उखाड़कर नए सिरे से बनवाया जा रहा है।


-

नगर परिषद ने दोबारा लगाए 12 वार्डों के टेंडर

नगर परिषद ने शहर के 12 वार्डों में गड्ढे भरने के लिए दोबारा से टेंडर लगा दिए हैं। नगर परिषद ने 25 वार्डों में गड्ढे भरने के लिए टेंडर लगाए थे लेकिन इसमें से 12 में नियम अनुसार एजेंसियां नहीं आई और 13 के टेंडर खोल दिए गए। अब दोबारा से टेंडर लगाए गए हैं जो कि 17 जून को खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed