{"_id":"68890bbf67ea845d5605181c","slug":"a-teacher-going-home-in-a-school-van-after-vacation-was-kidnapped-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-137689-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: छुट्टी के बाद स्कूल वैन से घर लौट रही टीचर अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: छुट्टी के बाद स्कूल वैन से घर लौट रही टीचर अगवा
Tue, 29 Jul 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
रतिया में शिक्षिका के अपहरण मामले मेंमौके पर पहुंची पुलिस की टीम ,स्त्रोत ग्रामीण
रतिया। भूना रोड पर गांव मुंशीवाली के पास मंगलवार दोपहर को कार सवार युवक ने गांव चंदो खुर्द के एक निजी स्कूल में कार्यरत टीचर को अगवा कर ले गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब उक्त टीचर छुट्टी के बाद स्कूल वैन से घर लौट रही थी।
स्कूल वैन के चालक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद शहर थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नाकेबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गांव चंदो खुर्द स्थित निजी स्कूल की वैन दोपहर को स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को लेकर गांव से रतिया की तरफ आ रही थी।
वैन में बच्चों के अलावा क्षेत्र के एक गांव निवासी टीचर भी मौजूद थी। जैसे ही वैन डिग्गी ढाणी और मुंशी वाली गांव के बीच में पहुंची तो कार सवार कुछ युवकों ने स्कूल वैन को रुकवा लिया। इसके बाद उक्त युवक वैन में मौजूद टीचर को जबरदस्ती अपनी गाड़ी में अपहरण कर ले गए। इस पर स्कूल वैन के चालक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर टीचर के अपहरण की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची है और ड्राइवर के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
6 लोगों पर केस दर्ज
शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि चंदू खुर्द स्थित निजी स्कूल की टीचर के अपहरण के मामले में उसके पिता की शिकायत पर गांव मानावाली निवासी संदीप उसके भाई महेंद्र, भतीजे रवि सहित तीन अन्य लोगों के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में टीमों का गठन अपहरण की गई टीचर की तलाश शुरू कर दी है।