फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   a tailor dead boday found near mandi police investigating going on

अनाज मंडी के पास मिला टेलर का शव, परिजनों ने जताई ये आशंका

Wed, 31 Jul 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
a tailor dead boday found near mandi police investigating going on
टेलर की मौत की सूचना पाकर मौके पर कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
रतिया में मंगलवार से गायब एक टेलर का शव संदिग्ध हालत में अनाज मंडी रोड स्थित पीरखाना के पास मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान बताए गए हैं। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर को घर से था लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय टेलर हरदेव सिंह मंगलवार दोपहर को अचानक अपने घर से लापता हो गया था। उसके बेटे राजू ने बताया कि उसका पिता मंगलवार दोपहर को घर से खाना खाकर बाजार में गया था, उसका मोबाइल भी घर में ही रह गया था। उसके बेटे ने बताया कि जब शाम तक उसका पिता घर नहीं आया तो उसकी माता और बहन ने उसे आसपास देखा बाद में उसे सूचना दी। जिसके बाद से ही वह अपने पिता की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

रात को पुलिस को भी उसके पिता के गायब होने की जानकारी दी थी। बताया गया है कि बुधवार सुबह गायब टेलर का शव अनाज मंडी के पास पड़ा था। मृतक के सिर के आसपास व नीचे खून भी पड़ा था। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंच गए और उसकी शनाख्त कर ली। बाद में उक्त मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर रतिया थाना के कार्यवाहक थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया गया। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वहीं पुलिस ने मृतक के भाई जोगिंद्र के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई करके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम करवाकर विसरा जांच के लिए मधुबन भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -ओम प्रकाश, कार्यवाहक प्रभारी, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed