{"_id":"699896dd6aa18d1f680fe401","slug":"a-speeding-car-collided-with-a-tree-and-overturned-injuring-five-youths-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-148969-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा कर पलटी, पांच युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा कर पलटी, पांच युवक घायल
Fri, 20 Feb 2026 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जमा ग्रामीणों की भीड़। फोटो। घायल राहुल को गाड़ी से निकलते हुए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना। गांव बलियाला के पास शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और खेतों में पलट गई। हादसे में कार में सवार पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों युवक को कार का हिस्सा काटकर बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल नागरिक अस्पताल टोहाना पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घायल युवक सिरसा जिले के सुचान कोटली निवासी रवि, संदीप, राहुल, नवीन और विजय हैं। वे पंजाब के खनौरी में आयोजित एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने तीन युवकों को तुरंत बाहर निकाला। विजय और पीछे बैठे राहुल गाड़ी में फंसे रहे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर, जनरेटर और कटर लाकर गाड़ी की बॉडी काटकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। डायल 112 के राजेश कुमार ने बताया कि सभी सिरसा के सुचान कोटली के रहने वाले हैं और शादी में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।