फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A shop of troublemakers has been set up at the rickshaw stand, causing daily traffic jams outside the bus stand

Fatehabad News: रिक्शा स्टैंड पर जमाई समस्या की दुकान, बस अड्डे के बाहर राेज लग रहा जाम

Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
A shop of troublemakers has been set up at the rickshaw stand, causing daily traffic jams outside the bus stand
पुराना बस स्टैंड के बाहर बने रिक्शा स्टैंड में कपड़ा बेचते लोग। संवाद
फतेहाबाद। लालबत्ती चौक के नजदीक पुराना बस स्टैंड पर ई-रिक्शा व ऑटो चालकों के कारण अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम यहां जाम की स्थिति बन जती है। यहां बना अवैध कपड़ा बाजार समस्या को और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन




हर दिन पुराने बस स्टैंड के बाहर सैकड़ों ई-रिक्शा खड़े रहते हैं, जो नए बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर आते जाते हैं लेकिन सवारी उतारने के बाद ये ई-रिक्शा वहीं सड़क पर खड़े रहते हैं। इससे मार्ग पूरी तरह जाम हो जाता है। पुलिस कर्मियों की तैनाती के बावजूद रिक्शा चालकों पर इसका कोई असर नहीं दिखता। बस स्टैंड के बाहर बनाए गए रिक्शा स्टैंड पर ई-रिक्शा नहीं खड़े होते क्योंकि वहां अस्थायी रूप से कपड़ा विक्रेताओं ने कब्जा कर लिया है। रिक्शा स्टैंड पर कपड़ा बेचने वाले का काफी सालों से कब्जा है। इन लोगों ने अस्थायी कब्जा किया हुआ है। इससे रिक्शा चालकों के पास सड़क पर रुकने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता।
विज्ञापन


---

सड़क पर पुलिसकर्मी तैनात फिर भी जाम

पुराना बस स्टैंड पर जाम न लगे इसको लेकर सुबह से शाम तक कुल 4 पुलिसकर्मी तैनात रहते है। जो हर समय सड़क पर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाते रहते है। सैंकड़ों की संख्या में पुराना बस स्टैंड के बाहर खड़े रहते है। वहीं बसों व अन्य वाहनों की आवाजाही के कारण जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----

यातायात व्यवस्था के लिए पुराना बस स्टैंड के बाहर कर्मचारी तैनात किए गए है। दिवाली को लेकर शहर में वाहनों की आवाजाही ज्यादा है। फिर भी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए विभाग की टीमें लगी हैं।

- जय सिंह, प्रभारी यातायात पुलिस फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed