{"_id":"6894e90c98a9c984a1035cec","slug":"a-shed-was-built-to-keep-cows-in-hans-colony-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138203-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आबादी के बीच गोवंश पालन से फैल रही गंदगी, हादसों का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आबादी के बीच गोवंश पालन से फैल रही गंदगी, हादसों का डर
Thu, 07 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 07 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
हंस कॉलोनी में गाय रखने के बनाई गया बाड़ा।
फतेहाबाद। शहर की हंस कॉलोनी, वार्ड-17 में अवैध रूप से करीब 500 गायों को पालने से स्थानीय लोग परेशान हैं। इस संबंध में कॉलोनीवासियों ने वीरवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में पहुंचकर प्रशासन से शिकायत की।
शिकायतकर्ता सुभाष चंद्र, विजय मांगल, अमीरचंद, दर्शनलाल और मुकेश कुमार ने बताया कि मोहल्ले का एक व्यक्ति पिछले 12 वर्षों से इन गायों को पाल रहा है, जो दिनभर खुले में घूमती हैं। इससे गलियों में गंदगी और गोबर फैला रहता है, जिससे दुर्गंध और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
लोगों ने बताया कि कई बार समझाने पर संबंधित व्यक्ति गायों को खुला छोड़ने से बाज नहीं आ रहे हैं। टोकने पर झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ जाती है, जब गोबर पानी के साथ गलियों में बह जाता है, जिससे पूरी कॉलोनी में बदबू फैल जाती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस अवैध गोपालन पर कार्रवाई की जाए और गायों के बाड़े को स्थानांतरित कराया जाए।
विज्ञापन
-- -
माेहल्ला के लोगों के साथ मिलकर मैंने गो पालक के बाड़े को हटाने की मांग की थी। अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। गाय के गोबर व मूत्र के जमा होने बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। - विजय मांगल, मोहल्लावासी
-- -
पिछले 10 वर्षों से गो पालक से निवेदन किया जा रहा है कि अपनी गाय को किसी अन्य स्थान पर या वैध स्थान पर रखे। शाम के पूरे दिन गाय मोहल्ला में खुली घूमती है। इससे छोटे बच्चों व बुजुर्गों को डर रहता है। - अमीरचंद, मोहल्लावासी
-- -
गोपालक अपनी गाय को चराने के लिए रोड से गुजरता है तो रोड पर जाम लगने की स्थिति बनती है। वहीं मोहल्ला में आवारा गाय घूमने से लोगों को परेशानी हो रही है। - शंकरलाल, मोहल्लावासी।
-- -
गाय के बाड़ो के हटाने के लिए पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो वह जल्द ही धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। - मुकेश, मोहल्लावासी।