फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A scuffle broke out with a dog-catching team on Bighad Road, and the police were called

Fatehabad News: बीघड़ रोड पर कुत्ते पकड़ने गई टीम के साथ धक्का-मुक्की, पुलिस को बुलाया

Tue, 24 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
A scuffle broke out with a dog-catching team on Bighad Road, and the police were called
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर कुत्तों को पकड़ने के दौरान मौजूद लोग स्त्रोत सोशल मीडिया - फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर डॉ. धूड़िया वाली गली में मंगलवार शाम को कुत्तों को पकड़ने को लेकर हंगामा हो गया। कुत्ते पकड़ने पहुंची एजेंसी की टीम का एक पक्ष ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया गया। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर आपत्ति जता दी। मौके पर हंगामा बढ़ गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में टीम ने कुत्ते पकड़े।
विज्ञापन


सोमवार को स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को शिकायत दी थी और कहा था कि पिछले कई दिनों से कुत्तों से परेशान हैं और कई लोगों को काट चुके है। वहीं एक पक्ष का कहना था कि कुत्ते गली में ही रहते हैं और किसी को परेशान नहीं कर रहे हैं। मंगलवार शाम को नगर परिषद द्वारा ठेका दी गई एजेंसी के कर्मचारी बीघड़ रोड पर कुत्तों को पकड़ने पहुंचे थे।
विज्ञापन


टीम के सामने कुछ लोगों ने कहा कि ये कुत्ते किसी को नहीं काटते हैं। इसलिए इनको पकड़ने की जरूरत नहीं है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना था कि दो दिन पहले ही एक बच्चे को कुत्ते ने काट लिया। इस तरह दोनों पक्षों में काफी देर तक तकरार चलती रही। बाद में पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाया और कुत्तों को पकड़ने का काम शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

शहर में पकड़े जा चुके हैं 3800 कुत्ते

नगर परिषद ने कुत्तों को पकड़ने और उनके बधियाकरण व टीकाकरण को लेकर एजेंसी को ठेका दिया हुआ है। एजेंसी के कर्मचारी पकड़कर शेल्टर होम में ले जाते है और वहां पर बधियाकरण और टीकाकरण होता है। नगर परिषद प्रशासन का दावा है कि 3800 कुत्ते पकड़े जा चुके हैं।


-

शहर के बीघड़ रोड पर कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम गई थी लेकिन इस दौरान विरोध हुआ तो पुलिस को बुलाया गया था। गली में काफी संख्या में कुत्ते है, टीम ने कुछ को पकड़ा है। नगर परिषद ने एजेंसी को ही ठेका दिया हुआ है। एजेंसी नियम अनुसार ही पकड़कर बधियाकरण और टीकाकरण कर रही है।

-महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed