{"_id":"6a036470ba455f46a30b139f","slug":"a-scrap-dealer-who-had-left-home-to-buy-bidis-was-attacked-with-a-sword-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-153735-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बीड़ी लेने घर से निकले कबाड़ कारोबारी पर तलवार से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बीड़ी लेने घर से निकले कबाड़ कारोबारी पर तलवार से हमला
Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन घायल बब्बी राम :संवाद
रतिया। टोहाना रोड स्थित टैक्सी स्टैंड के पास शनिवार रात कबाड़ कारोबारी पर तलवारों से हमला कर दिया गया। हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
पीरु राम बस्ती निवासी बब्बी राम रात करीब साढ़े 9:30 बजे बीड़ी लेने के लिए घर से बाहर निकले थे। जब वे टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचे तो घात लगाए हमलावरों ने उन पर तलवारों से हमला कर दिया। हमले में बब्बी राम के सिर पर गहरे घाव आए हैं। बब्बी राम का आरोप है कि हमलावरों ने उनकी जेब से करीब 5 हजार रुपये भी निकाल लिए।
परिजनों ने बताया कि काफी देर तक घर न लौटने पर बेटे हैप्पी ने तलाश शुरू की तो बब्बी राम खून से लथपथ हालत में मिले। उन्हें तुरंत रतिया के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया। घायल बब्बी राम और उनके परिजनों ने बस्ती के ही कुछ लोगों पर हमले का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि दो महिलाओं और तीन युवकों ने हमला किया है। युवक नशे के आदी हैं और अक्सर इलाके में इस तरह की वारदात अंजाम देते हैं।