फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A pistol was stolen from a soldier's house and sold, the one who bought it opened fire in a land dispute

Fatehabad News: फौजी के घर से पिस्तौल चुराकर बेची, खरीदार ने जमीन विवाद में चलाई गोली

Sat, 22 Feb 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
A pistol was stolen from a soldier's house and sold, the one who bought it opened fire in a land dispute
भूना में आरोपी चोर को नहला गांव में चोरी की वारदात पर निशानदेही के लेकर जाते हुए पुलिस जांच अधि
भूना। गांव नहला में 15 जनवरी को घर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा दिया है। पुलिस ने गांव के मोमिन उर्फ मोमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से चोरी किए गए दो हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा उसने चुराई गई .32 बोर की लाइसेंसी पिस्तौल पंघाल गांव के बलवान सिंह को बेच दी थी। बलवान सिंह ने इसी पिस्तौल से गांव में गोली चलाई थी। जमीन विवाद के चलते हुई इस फायरिंग के मामले में बलवान सिंह पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि नहला गांव की सुदेश देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। सुदेश देवी के पति फौज में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


वह 15 जनवरी को अपने मायके गांव राजली गई थी। घर पर ताला लगा था। एक सप्ताह बाद लौटी तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। घर का सामान बिखरा था। अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। सोने-चांदी के जेवर, 20 हजार रुपये नकद, .32 बोर का पिस्तौल और 10 कारतूस गायब थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-साइबर सेल की मदद से पुलिस ने पकड़ा

पुलिस ने साइबर सेल की मदद से नहला गांव के मोमिन उर्फ मोमी को पकड़ा। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया है, ताकि चोरी हुए जेवर बरामद किए जा सकें। जांच अधिकारी रामपाल खिलेरी और अनिल कुंडू मामले की जांच कर रहे हैं। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले में एक आरोपी को काबू कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed