{"_id":"68b72b4986185fec240fb216","slug":"a-penalty-of-140-crores-has-been-imposed-on-the-contractor-for-the-break-on-the-former-ministers-project-preparation-is-underway-to-blacklist-the-agency-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-139660-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पूर्व मंत्री के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक ठेकेदार पर 1.40 करोड़ का जुर्माना, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पूर्व मंत्री के प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक ठेकेदार पर 1.40 करोड़ का जुर्माना, एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी
विज्ञापन
टोहाना। पूर्व पंचायत एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के कार्यकाल में शुरू किए गए खंड पंचायत भवन, कार्यालय व रिहायशी भवन के निर्माण कार्य को बिना सूचना बंद करने वाली फर्म प्रणामी बूट हाउस (आदमपुर) पर पंचायत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए 1.40 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार राजेश मित्तल पर जुर्माना निर्माण कार्य बिना बताए बीच में छोड़ने पर लगाया गया है।
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली ने जुलाई 2024 में करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खंड पंचायत एवं विकास अधिकारी कार्यालय, पंचायत भवन व अधिकारियों के रिहायशी भवन का शिलान्यास किया था। आरंभ में कार्य तेजी से शुरू हुआ, लेकिन 2024 विधानसभा चुनावों में बबली की हार के बाद कार्य की रफ्तार धीमी होती चली गई और पिछले चार माह से काम पूरी तरह ठप था।
निर्माण कार्य की अनदेखी को लेकर विभाग ने ठेकेदार को कई बार नोटिस भी जारी किए, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो विभाग ने रतिया और भट्टू कलां के एसडीओ की दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की। जांच के बाद जिम्मेदारी तय करते हुए जुर्माना लगाया गया।