फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A panel of doctors will conduct the post-mortem of the body in Agroha today

Fatehabad News: अग्रोहा में चिकित्सकों का पैनल आज करेगा शव का पोस्टमार्टम

Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 12 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
A panel of doctors will conduct the post-mortem of the body in Agroha today
टोहाना। शक्ति नगर निवासी 16 वर्षीय पीयूष की संदिग्ध मौत मामले में शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में होगा। चिकित्सकों का पैनल शनिवार को शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करेगा। शुक्रवार दोपहर बाद शव को अग्रोहा मेडिकल रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं घटना के बाद से परिजनों में शोक और प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है। पीयूष के पिता दीपक ने दो युवकों सुरेंद्र और अमन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि दोनों युवक उसके बेटे को घर से बहला-फुसलाकर ले गए। आरोप है कि पीयूष के साथ पहले मारपीट की गई, उसे शराब पिलाई गई और बाद में रेलवे ट्रैक पर ले जाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

फिलहाल शहर थाने में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज है। रेलवे विभाग परिजनों के बयान दर्ज करने और पोस्टमार्टम होने के बाद रिपोर्ट शहर पुलिस को सौंपेगा। उसके बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी और जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने कहा कि मृतक पीयूष के शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा भेजा गया है। जहां रेलवे पुलिस की कार्रवाई के बाद शहर थाने में रिपोर्ट दी जाएगी। उसी के आधार पर मृतक पीयूष की गुमशुदगी के बारे में शहर थाने में दर्ज प्राथमिकी में अलग से धाराएं जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed