{"_id":"65e75cf25f84113fd9096458","slug":"a-new-water-tank-will-be-built-at-a-cost-of-rs-1-crore-in-dariapur-one-of-the-big-villages-of-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1015-113819-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के बड़े गांवों में शुमार दरियापुर में 1 करोड़ से बनेगी जलघर की नई डिग्गी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के बड़े गांवों में शुमार दरियापुर में 1 करोड़ से बनेगी जलघर की नई डिग्गी
विज्ञापन
फतेहाबाद। नेशनल हाईवे नंबर-9 से जुड़े गांव दरियापुर में आखिरकार सालों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान होने वाला है। गांव के वाटर वर्क्स में नई डिग्गी का निर्माण किया जाएगा और इस डिग्गी में सिरसा मेजर नजर से इनलेट चैनल के माध्यम से पानी लाया जाएगा। इसको लेकर टेंडर हो चुका है। इसके अलावा इस गांव में गलियों के निर्माण व शेडों का निर्माण भी जारी है। ग्राम पंचायत बनने के बाद अब गांव में विकास कार्यों में तेजी आनी आरंभ हुई है।
फतेहाबाद के नेशनल हाईवे पर स्थित मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर गांव दरियापुर रतिया विधानसभा क्षेत्र में आता है। यह जिले के बड़े गांवों में शुमार हैं। इस गांव में पांच हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि आबादी 10 हजार से ज्यादा है। नेशनल हाईवे से जुड़ा होने के चलते गांव में दुकानों की काफी संख्या है। पहले यह गांव फतेहाबाद हलके में आता था, लेकिन 2005 में हुए परिसीमन के बाद यह रतिया हलके में चला गया। गांव के आखिरी हिस्सों में तो कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति नहीं होती। यहां के जलघर में मात्र दो ही पानी की डिग्गियां हैं, जबकि यहां पर तीन डिग्गियों की आवश्यकता थी। इस गांव में आधे हिस्से में 30 सालों से पेयजल की भारी परेशानी थी। कई लोगों के घरों में तो 5-5 दिन तक पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाती थी।
अब होगी समस्या दूर
गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए नए वाटर वर्क्स में नई डिग्गी के निर्माण को लेकर 1 करोड़ 10 लाख रुपये का टेंडर लगाया गया है। जिससे गांव की हर गली में पेयजल की आपूर्ति होगी। इससे गांव की सबसे बड़ी समस्या का समाधान होने वाला है। इस वाटर वर्क्स की नई डिग्गी को सिरसा मेजर नहर से इनलेट चैनल बनाकर जोड़ा जाएगा। जिससे पानी डिग्गी में आएगा और इसके बाद पेयजल आपूर्ति की जाएगी। गांव के जोहड़ पर भी 40 लाख की लागत से घाट व उसकी सफाई के साथ-साथ अन्य कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
हमारे गांव में पेयजल आपूूर्ति की सबसे बड़ी समस्या था। इस समस्या को दूर करने के लिए पहले ही ग्राम पंचायत ने एस्टीमेट तैयार करके सरकार को भेजा था। अब इसकी अप्रूवल आ गई है और गांव में 1 करोड़ 10 लाख की लागत से जलघर में नई डिग्गी का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद गांव में पेयजल की समस्या समाप्त हो जाएगी।
-सुरेश कंबोज, सरपंच, गांव दरियापुर