टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित शाही बाग मैरिज पैलेस में बुधवार सुबह 6 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें टेंट व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया। गनीमत रही की उस समय हाल में लोग मौजूद नहीं थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई करीब 25 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
हिसार रोड पर बने हरबंस सेठी के शाही बाग बैंक्वेट हॉल में अज्ञात कारणों से डेकोरेट गेट के टेंट में आग लग गई। इस दौरान वहीं से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे एसआई अमरनाथ ने तुरंत दमकल विभाग को बुलाया। दमकलकर्मी सतबीर ने बताया कि उनके पास फोन से सूचना मिली थी कि मैरिज पैलेस में आग लगी है, जिसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंच गए थे। उनकी एक ही गाड़ी ने ही आग पर काबू पा लिया।