{"_id":"676ee967baec83b94703050d","slug":"a-man-cheated-a-woman-of-rs-40000-by-becoming-her-friend-on-whatsapp-case-registered-fatehabad-news-c-128-1-svns1027-130625-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: व्हाट्सएप पर दोस्त बन महिला से 40 हजार ठगे, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: व्हाट्सएप पर दोस्त बन महिला से 40 हजार ठगे, मामला दर्ज
Fri, 27 Dec 2024 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
ओढां। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति द्वारा व्हाट्सएप पर दोस्त बनकर हजारों रुपये की ठगी करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ समय पूर्व एक व्यक्ति के साथ उसकी व्हाट्सएप पर पहचान हुई थी। जिससे वह बात करती थी। एक दिन उक्त व्यक्ति ने उससे कहा कि उसे पुलिस ने पकड़ा हुआ है। उसे अपने आप को छुड़वाने के लिए 40 हजार रुपये चाहिए।
इसके बाद उसने सीएससी पर जा कर उक्त व्यक्ति के खाते में 40 हजार रुपये डलवा दिए। अब वह हर रोज कोई न कोई बहाना बनाकर उससे पैसे मांगता है। आरोपी उसके 40 हजार रुपये भी नहीं लौटा रहा है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ओटीपी या कार्ड दिए बिना खाते से कटे रुपये
कालांवाली। क्रेडिट कार्ड से करीब 82,950 रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वार्ड 5 बस्ती वाली गली निवासी पवन कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उसक क्रेडिट कार्ड से पिछले छह महीने से अवैध रूप से रुपये कट रहे हैं। जून में 15,300 रुपये, जुलाई में 30,750 रुपये और 36,900 रुपये कट गए। यह रुपये फोन पे एप से निकाले गए थे जबकि उन्होंने किसी को कोई ओटीपी या क्रेडिट कार्ड नहीं दिया। इस क्रेडिट कार्ड पर किसी ने हाल ही में ऋण भी ले लिया है। उनकी अनुमति के बिना उनके क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर दो लाख रुपये कर दी गई है। संवाद