फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A lot of sweets were sold in the open, officials were busy in completing the formalities.

Fatehabad News: खुले में खूब बिकी मिठाइयां, औपचारिकता करने में जुटे रहे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
A lot of sweets were sold in the open, officials were busy in completing the formalities.
फतेहाबाद के रतिया चुंगी पर दुकान पर मिठाई खरीदते हुए लोग
फतेहाबाद। दीपावली पर्व को लेकर एक-दूसरे को बधाई देने के लिए लोगों ने बुधवार को मिठाइयों की खूब खरीदारी की। वीरवार को भी मिठाइयों की बिक्री होगी, लेकिन इस दौरान दुकानदारों द्वारा खाद्य एवं औषधी प्रशासन विभाग के नियमों की खूब अवहेलना की गई। शहर के मुख्य बाजार से लेकर मार्गों पर खुले में मिठाइयां बेची गईं।
विज्ञापन

हालात यहां तक रहे कि सड़क पर स्टॉल लगाकर मिठाइयां बेची गईं। प्रशासन की तरफ से भी इन पर कार्रवाई तो दूर गुणवत्ता की जांच भी नहीं की गई। जिले में दो-दो अधिकारी होने के बावजूद अभियान नहीं चला। हालांकि विभाग की तरफ से औपचारिकता जरूर की गई। थाना रोड पर एक दुकान से मिठाई के 6 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

पहले सीएम फ्लाइंग भी करती थी कार्रवाई
त्योहारी सीजन को लेकर पहले सीएम फ्लाइंग भी एक्टिव मोड में रही है। लेकिन इस बार इनकी तरफ से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पिछले सालों में सीएम फ्लाइंग के द्वारा कार्रवाई के दौरान खराब मिलने वाली मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट करवाया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना रोड स्थित एक दुकान से मिठाइयों के 6 सैंपल लिए गए है। सीटीएम भी साथ मौजूद थे। प्रशासन जहां आदेश करेगा वहां कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. गौरव, कार्यकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
मेरे पास सिरसा का भी कार्यभार है। फतेहाबाद में भट्टू और भूना क्षेत्र मेरे पास है। विभाग की तरफ से कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ. आजाद, कार्यकारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed