फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A home will be built... 79 beneficiaries were allotted plots under the Rural Housing Scheme.

Fatehabad News: बनेगा आशियाना...ग्रामीण आवास योजना के तहत 79 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित

Tue, 14 Oct 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
A home will be built... 79 beneficiaries were allotted plots under the Rural Housing Scheme.
डीपीआरसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते जिला परिषद के सीईओ सुरेश कुमार। संवाद
फतेहाबाद । मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना (2.0) के तहत जिले के तीन ग्राम पंचायतों मानवाली, झलनियां व खासा पठाना के 79 लाभार्थियों को मंगलवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्लेटफॉर्म के माध्यम से डीपीआरसी हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन ड्राॅ से प्लॉट आवंटित किए गए। हालांकि आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों को सिर्फ प्लॉट के नंबर अलॉट किए गए।
विज्ञापन


लाभार्थियों को अब कुछ दिनों के बाद कब्जा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके उपरांत प्रत्येक लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए 1,38,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे अपना घर बना सकें। इसके अतिरिक्त प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए 12,000 रुपये अलग से दिए जाएंगे।
विज्ञापन


डीआरडीए एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि फतेहाबाद खंड के गांव झलनियां के कुल 38 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए। इनमें अनुसूचित जाति के 33, अन्य पिछड़ा वर्ग के 3 तथा सामान्य वर्ग के 2 लाभार्थी शामिल हैं। मानावाली गांव के 29 लाभार्थियों में से अनुसूचित जाति के 17, अन्य पिछड़ा वर्ग के 10 तथा सामान्य वर्ग के 2 लाभार्थियों को प्लॉट आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




भूना खंड के गांव खासा पठाना के कुल 12 लाभार्थियों को भी प्लॉट दिए गए। इनमें अनुसूचित जाति के 10, अन्य पिछड़ा वर्ग के एक तथा सामान्य वर्ग के एक लाभार्थी शामिल हैं।

----

कब्जे के लिए अभी करना होगा लाभार्थियों को इंतजार

मंगलवार को डीपीआरसी हॉल में आयोजित मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्लॉट के नंबर दिए गए है, लाभार्थियों को प्रशासन ने अभी तक कब्जा नहीं दिया है। करीब एक माह तक इन लोगों को प्लॉट के कब्जा प्रमाण पत्र जारी होंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत उन्हें मकान बनाने के लिए राशि भी जारी की जाएगी।

----

मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन किया था, प्रशासन की ओर से प्लाॅट का नंबर अलॉट किया गया है। उनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है। गांव में ही एक जगह पर प्लॉट काटे जा रहे है। जहां पर उनके परिवार को प्लॉट मिला है।


- कृष्णा देवी, लाभार्थी।

---

बीपीएल परिवार से हूं। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए आवेदन किया था, जिसके तहत प्रशासन की ओर से 100 गज का प्लॉट देने की बात कही है। सरपंच ने बताया कि करीब एक माह में उन्हें प्लॉट के कागज या कब्जा दिया जाएगा।

- रोहताश कुमार, लाभार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed