फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A hideout was set up in a four marla colony to plan the crime.

Fatehabad News: अपराध की साजिश रचने के लिए चार मरला कॉलोनी में बना रखा था ठिकाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
A hideout was set up in a four marla colony to plan the crime.
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में दबिश के दौरान चौबारे से सीसीटीवी कैमरों को कब्जे में लेती हुई प
फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी में बदमाशों ने किसी वारदात को अंजाम देने से पहले साजिश रचने के लिए ठिकाना बना रखा था। यहां पर चौबारा किराये पर लिया गया था और पुलिस की नजर से बचने के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए थे। हालांकि खुफिया टीमों को इनकी गतिविधियों की जानकारी थी। इसलिए सादे वर्दी में पहुंची पुलिस टीम ने दबिश दी और 14 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी को भी कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 14 युवकों को मौके से पकड़ा है, इनमें विक्रम बैजलपुरिया और चंद्र सागर उर्फ घरौंडा मुख्य रूप से शामिल हैं। विक्रम बैजलपुरिया पर भूना थाने में कई मामले पहले से दर्ज हैं, जबकि घरौंडा के खिलाफ फतेहाबाद और नाथूसरी चौपटा में हत्या का मामला दर्ज है। फतेहाबाद में वर्ष 2014 में हुए भारत हत्याकांड में नाम आया था, लेकिन वर्ष 2018 में घरौंडा बरी हो गया था। घरौंडा के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा उसके साथ मुकेश के खिलाफ 8 मामले शहर थाना में दर्ज हैं। ये ही नहीं आरोपी काठमंडी निवासी सुरेंद्र के खिलाफ नशा तस्करी के चार मामले शहर थाना में दर्ज हैं। अशोक नगर निवासी आरोपी अजय के खिलाफ मारपीट और तोडफ़ोड़ के आरोप में मामले दर्ज हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन


मुकेश उर्फ धानू के खिलाफ दर्ज मामले
- थाना शहर फतेहाबाद में 15 अगस्त 2018 को मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

- थाना शहर फतेहाबाद में 9 अप्रैल 2019 को मारपीट के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
- थाना शहर फतेहाबाद में 14 मई 2019 को मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

- थाना शहर फतेहाबाद में 31 जनवरी 2019 को चोरी के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
- शहर थाना फतेहाबाद में 2 फरवरी 2019 को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

- शहर थाना फतेहाबाद में 2 मार्च 2020 को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने व तोडफ़ोड़ के आरोप में केस दर्ज हुआ था।
- शहर थाना फतेहाबाद में 20 अगस्त 2020 को मारपीट और तोडफ़ोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज हुआ था।

बीघड़ रोड निवासी आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ दर्ज मामले
- शहर थाना फतेहाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत 25 अप्रैल 2016 को मामला दर्ज हुआ।

- शहर थाना फतेहाबाद में 11 सितंबर 2018 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।
- शहर थाना फतेहाबाद में 19 जनवरी 2019 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।

- शहर थाना फतेहाबाद में 28 जून 2019 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।
अशोक नगर निवासी अजय के खिलाफ दर्ज मामले

- शहर थाना फतेहाबाद में 26 मार्च 2024 को मारपीट, तोडफ़ोड़ के आरोप में मामला दर्ज हुआ।
आरोपी चंद्र सागर उर्फ घरौंडा उक्त के खिलाफ मामले

- थाना शहर फतेहाबाद ने 15 अगस्त 2018 को मारपीट तोडफ़ोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ।
- थाना शहर फतेहाबाद ने 9 अप्रैल 2019 को मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ।

- थाना शहर फतेहाबाद ने 4 मई 2022 को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ।
- थाना शहर फतेहाबाद ने 20 अगस्त 2020 को साजिश के तहत मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ।

- थाना शहर फतेहाबाद ने 11 अक्टूबर 2013 को मारपीट के आरोप में मामला दर्ज हुआ।
- थाना शहर फतेहाबाद ने हत्या के आरोप में 9 अगस्त 2014 को मामला दर्ज हुआ।

- थाना शहर फतेहाबाद ने 15 जून 2014 को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ।
- थाना शहर फतेहाबाद ने ने 19 जुलाई 2014 को आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ

- थाना शहर फतेहाबाद ने 26 जून 2014 को आबकारी अधिनियम के तहत मामला अ
- मानसा के भिखी थाना में 28 मई 2019 को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ।

- सिरसा के नाथूसरी चौपटा में 8 सितंबर 2019 को हत्या के आरोप में मामला दर्ज हुआ।
गोली हत्याकांड के बाद अलर्ट हुई पुलिस

शहर के सतीश कॉलोनी के पास बलराज उर्फ गोली की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई। जिसमें मुख्य षड्यंत्रकारी बलराज उर्फ बल्लू पकड़ा जा चुका है। हत्याकांड में शामिल 12 आरोपी पकड़े गए हैं। हत्याकांड के बाद पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

शहर में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है। अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। जो आरोपी पकड़े गए है इनमें कई का पहले आपराधिक रिकॉर्ड भी रह चुका है।
-रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed