{"_id":"6664bcfd394e27c0150c8bb4","slug":"a-fight-broke-out-between-two-parties-over-refusal-to-give-an-iron-cutter-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-117737-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लोहे का कटर देने से इन्कार करने पर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लोहे का कटर देने से इन्कार करने पर दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा
विज्ञापन
हादसे में घायल महिला।
टोहाना। शहर के राजनगर इलाके में शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे लोहे का कटर देने से इन्कार करने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के करीब सैकड़ों लोगों ने छत पर चढ़कर एक-दूसरे पर ईंटें और कांच की बोतलें
फेंकीं। देखते ही देखते राजनगर की गलियां और मकानों की छतें कांच और ईंटों से भर गई। हमले में मामूली रूप से कई लोग घायल हैं। मोहल्ले में दहशत पसर गई। एक पक्ष की घायल महिला ममता को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस के मुताबिक राजनगर निवासी बोका व हसीना पड़ोसी सन्नी के घर लोहा काटने वाला कटर लेने के लिए गए शाम को 4.30 बजे गए थे। सन्नी के घर वालों ने कटर देने से इन्कार कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर पड़ोसियों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। रात करीब 10.30 बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए। छतों पर चढ़कर दोनों पक्षों की तरफ से सैकड़ों लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। संघर्ष करने वालों में एक तरफ से हेमा, गीता, गुजर, कर्ण, सन्नी, फौजी, राहुल, बॉबी, रामू, जैकी, रवि रिंकू और दूसरी तरफ से बोका, पाला, सुरेंद्र, रिंकू, हसीना का नाम बताया गया है।
विज्ञापन
बच्चों के साथ कमरे में घुसकर बचाई जान
राजनगर क्षेत्र की महिला काली बाई ने बताया कि वह शाम को घर पर बच्चों के साथ बैठी थी, उसके पति काम पर गए हुए थे। एकाएक हंगामा शुरू हुआ और दोनों तरफ से ईंटें और बोतलें चलने लगी। उसकी छत और आंगन में भी ईंटें बरसने लगी तो वह बच्चों को लेकर कमरे में घुसी और अपनी जान बचाई। इसके बावजूद कुछ लोग छतों से घर में घुसे और दरवाजे व अन्य सामान तोड़ दिए। उधर, टिंगा नाथ ने बताया कि वह काम से लौटा ही था कि मोहल्ला जंग का मैदान बना हुआ था। उसने बताया कि उसके घर का आंगन, सीढ़ियां, छतें ईंटें और बोतलों से अटा पड़ा है।
पड़ोस में रहने वाली सुखी व ममता के परिवार के लोगों की बीच घटना हुई थी। इसकी सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। घायल ममता को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा रेफर कर दिया है। पुलिसकर्मी घायल के बयान लेने के लिए गए। इस मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-बलवान सिंह, शहर थाना प्रभारी, टोहाना