{"_id":"6aa58e30034c0bd66b032345","slug":"a-female-student-a-property-dealer-and-another-person-arrested-with-11419-grams-of-cocaine-near-the-bhuna-road-flyover-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160995-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना रोड फ्लाईओवर से 114.19 ग्राम कोकीन के साथ छात्रा और प्रॉपर्टी डीलर व एक अन्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना रोड फ्लाईओवर से 114.19 ग्राम कोकीन के साथ छात्रा और प्रॉपर्टी डीलर व एक अन्य गिरफ्तार
Sat, 12 Sep 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोकीन के साथ पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए एएसपी स्त्रोत पुलिस
फतेहाबाद। भूना रोड फ्लाईओवर पर सीआईए टोहाना की टीम ने शुक्रवार को को कार सवार दो युवकों व एक महिला को 114.19 ग्राम कोकीन सहित गिरफ्तार है। कोकीन की कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने नशा तस्करी में प्रयुक्त कार को भी कब्जे में लिया है।
पुलिस ने आरोपी सोनू कुमार निवासी गांव खानक, जिला भिवानी, हाल शीशमहल वाली गली, मॉडल टाउन हिसार, रविंद्र शर्मा निवासी गांव नलवा, जिला हिसार तथा निशा उर्फ नैना निवासी जी-30, मोती नगर, नई दिल्ली, हाल नजदीक आईटीआई चौक हिसार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी गई युवती छात्रा है और रविंद्र प्रॉपर्टी डीलर है।
एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि सीआईए टोहाना प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम 11 सितंबर को नया बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो युवक व एक महिला कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर भूना रोड फ्लाईओवर के नजदीक सर्विस रोड पर मौजूद हैं और बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर पुलिस टीम ने मौके पर संदिग्ध कार दिखाई देने पर उसे रुकने का संकेत दिया। पुलिस को देखकर कार चालक ने गाड़ी भगाने का प्रयास किया लेकिन सीआईए टोहाना की टीम ने कार को रुकवाकर उसमें सवार तीनों आरोपियों को दबोच लिया। कार्रवाई करते हुए आरोपियों एवं कार की तलाशी ली गई तो उनके पास 114.19 ग्राम कोकीन बरामद की। बरामद कोकीन की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख रुपये बताई गई है।
-
उत्तराखंड से आई थी पढ़ने, दिल्ली में बनी नशा तस्कर
पुलिस सूत्रों के अनुसार निशा उत्तराखंड से दिल्ली में पढ़ने के लिए आई थी। यहां पर पीजी में रहती थी और तस्करों के संपर्क में आ गई। इसके बाद हिसार में आकर पीजी में रहने लगी और नशीले पदार्थों की तस्करी करने लगी। पुलिस को निशा के मोबाइल फोन से कई इंटरनेशनल नंबर भी मिले हैं। इन नंबरों से कई खुलासे होने की उम्मीद है।
-
पीजी में रहने वाले युवाओं को सप्लाई करने का शक
पूछताछ में ये भी सामने आया है कि कोकीन की मांग करने वालों में छात्र शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार हिसार और फतेहाबाद जिले में इसे पीजी आदि में रहने वाले युवाओं को डिलीवर किया जाना था। एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि कोकीन कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई किसने की, इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं।
-- --
युवती दो दिन के रिमांड पर
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि कोकीन तस्करी में पकड़े गए तीनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने युवती निशा को दो दिन के रिमांड और अन्य दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। युवती मूल रूप से धर्मपुरा, उधम सिंह नगर उत्तराखंड की रहने वाली है। पूछताछ में सामने आया है कि कक्षा बारहवीं की पढ़ाई के बाद अभिभावकों ने आगे की पढ़ाई के लिए उसे दिल्ली भेज दिया था।