फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A fault in the plant's transformer disrupted the city's water supply schedule

Fatehabad News: प्लांट के ट्रांसफार्मर में आई खराबी शहर में बिगड़ा पानी का शेड्यूल

Sun, 07 Jun 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 07 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
A fault in the plant's transformer disrupted the city's water supply schedule
फतेहाबाद के खैरातीखेड़ा रोड पर ट्रांसफार्मर की जली तारेंस्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। खैरातीखेड़ा रोड स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से रविवार को शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हो गई। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण प्लांट की जलापूर्ति प्रक्रिया बाधित रही जिससे सुबह और शाम दोनों समय निर्धारित शेड्यूल में देरी हुई। इससे कई क्षेत्रों के लोगों को पेयजल के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह प्लांट के ट्रांसफार्मर में अचानक खराबी आ गई। इसके चलते पानी सप्लाई कार्य प्रभावित हुआ। सुबह की पानी सप्लाई निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से शुरू हो सकी। सुबह की सप्लाई 4 बजे शुरू हो जाती है लेकिन साढ़े 8 बजे तक शुरू हो पाई। वहीं शाम के समय भी पानी सप्लाई प्रभावित हुई। सप्लाई करीब पांच घंटे देरी से शुरू हुई।
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति में देरी होने से शहर के कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर वे परिवार प्रभावित रहे जो निर्धारित समय के अनुसार घरेलू कार्यों के लिए पानी संग्रह करते हैं। कई लोगों को पानी की उपलब्धता को लेकर चिंता बनी रही। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने सूचना मिलते ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रांसफार्मर खराबी को दूर किया जा सका। इसके बाद जलापूर्ति व्यवस्था को धीरे-धीरे सामान्य किया गया। विभाग के एसडीओ सतपाल रोज का कहना है कि तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी। ट्रांसफार्मर को ठीक करवा दिया गया है और आगामी जलापूर्ति निर्धारित शेड्यूल के अनुसार देने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed