{"_id":"681113ef9ac012265f031f59","slug":"a-farmer-was-cheated-of-10-thousand-rupees-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-133013-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: किसान के साथ 10 हजार रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: किसान के साथ 10 हजार रुपये की ठगी
Tue, 29 Apr 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Apr 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
भूना। गांव बुवान निवासी किसान सुरेंद्र सिंह के साथ 10 हजार रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठग ने उसको खाते में 20 हजार रुपये भेजे जाने के टेक्सट मैसेज भेजकर झांसे में ले लिया। पीड़ित सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सएप नंबर पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मनोज कुमार बताते हुए कहा कि उसने किसी को 20 हजार रुपये देने हैं। उसके खाते से पैसे भेजे नहीं जा रहे हैं। मैं आपके खाते में रुपये भेज रहा हूं। उन रुपयों को वापस मुझे डाल देना। इसके बाद आरोपी मनोज ने उसे बीस हजार रुपये भेजे जाने का टेक्सट मैसेज भेजा।
सुरेंद्र के अनुसार उसे लगा कि पैसे खाते में आ गए हैं। इस पर उसने गुगल पे के माध्यम से 10 हजार रुपये बताए गए नंबर पर ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने दोबारा 10 हजार रुपये भेजने की कोशिश की, लेकिन ट्रांजेक्शन फेल हो गई। इसी दौरान बेटा घर आ गया और पैसे भेजने से रोक दिया। पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।