{"_id":"695957ed9a348d2dbf0fa37d","slug":"a-couple-was-caught-in-a-hotel-and-the-sarpanch-representative-who-had-come-to-conduct-a-panchayat-was-slapped-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-146411-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: होटल में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, पंचायत करने पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि को जड़ा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: होटल में पकड़े गए प्रेमी-प्रेमिका, पंचायत करने पहुंचे सरपंच प्रतिनिधि को जड़ा थप्पड़
Sat, 03 Jan 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
भूना। पुलिस स्टेशन के बाहर लोगों की भीड़ व गेट पर लाठी लेकर खड़े पुलिसकर्मी। संवाद
- फोटो : पुलिस गिरफत में मौजूद पकड़े गए जुआरी, जिन पर पहले से दर्ज हैं केस। स्रोत संवाद
भूना। फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में शनिवार को एक महिला को उसके प्रेमी के साथ परिजनों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व उसके प्रेमी को थाने ले आई। इसके बाद मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब दोनों पक्षों के लोग थाने के बाहर जमा हो गए और पंचायती बातचीत के दौरान अचानक किसी ने मौके पर पहुंचे एक सरपंच प्रतिनिधि को थप्पड़ जड़ दिया।
बताया जा रहा है कि महिला घर से मंदिर में माथा टेकने का बहाना बनाकर निकली थी, लेकिन परिजनों को उसके होटल में होने की भनक लग गई। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला व उसके प्रेमी को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि महिला और उसका प्रेमी दोनों ही शादीशुदा हैं तथा उनके बच्चे भी हैं। प्रारंभिक तौर पर महिला पुलिस के सामने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ जाने की बात कहती रही, लेकिन परिजनों के समझाने पर वह उनके साथ घर जाने को राजी हो गई।
थाना परिसर के बाहर जब पंचायती लोग आपस में बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान जगदीश नामक व्यक्ति ने अचानक सरपंच प्रतिनिधि के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इससे मौके पर तनाव फैल गया और दोनों पक्षों में थप्पड़-मुक्के चलने लगे। स्थिति बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने लाठी डंडों के साथ मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
उधर, दूसरे पक्ष का आरोप है कि यह मामला उनके बगड़ का था और सरपंच प्रतिनिधि को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था, क्योंकि वह दूसरे बगड़ से संबंध रखते हैं। वहीं सरपंच प्रतिनिधि ने थप्पड़ मारने वाले के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की है, जबकि सरपंच प्रतिनिधि पर हमला करने वाले आरोपी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।
जब यह मामला चल रहा था डीएसपी नर सिंह बिश्नोई उस समय थाने में अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। बाहर शोर सुनकर पुलिस हरकत में आई और स्थिति पर काबू पाया। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने कहा कि कानून हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।