{"_id":"67e1990c259563682f06b6ac","slug":"a-consignment-of-medical-drugs-recovered-in-bhuna-smuggler-arrested-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-131235-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना में युवक से मेडिकल नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना में युवक से मेडिकल नशे की खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Mon, 24 Mar 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 24 Mar 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
भूना। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने भूना बस स्टैंड के पास से रविवार को एक युवक से मेडिकल नशे की खेप बरामद की है। आरोपी सोनू, निवासी पाबड़ा, जिला हिसार को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। सोमवार को रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश कर हिसार जेल भेज दिया गया। आरोपी पूछताछ में उसने बताया कि वह रतिया और भूना इलाके में मेडिकल नशे की सप्लाई करने आया था। यह खेप वह हांसी से लेकर आया था। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट सिरसा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह और एएसआई जयबीर सिंह के नेतृत्व में टीम बस स्टैंड भूना के सामने मौजूद थी।
टीम को सूचना मिली कि एक युवक हांसी से मेडिकल नशे की सप्लाई के लिए बस स्टैंड पर किसी का इंतजार कर रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शक के आधार पर एक युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके बैग से 650 ट्रामाडोल गोलियां, 600 अल्प्राजोलम गोलियां और 110 पेंटाजोसिन के इंजेक्शन बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भूना थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।