फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A child who had come to his maternal grandparents' house fell into a water tank while playing and died

Fatehabad News: ननिहाल आया बच्चा खेलते हुए पानी के कुंड में गिरा, मौत

Wed, 04 Feb 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Feb 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
A child who had come to his maternal grandparents' house fell into a water tank while playing and died
भट्टू कलां। गांव भट्टूकलां में रामसरा रोड स्थित अपने ननिहाल आए बच्चे की घर में ही बने कुंड में गिरने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ढाई वर्षीय राजन अपनी माता महेंद्रो के साथ अपने ननिहाल भट्टूकलां में आया हुआ था। महेंद्रों की शादी सिरसा जिले के गांव बप्पा में प्रेम के साथ हुई है।
विज्ञापन


बच्चा मंगलवार शाम अपने मामा संतू के घर में खेल रहा था, तभी वह घर के आंगन में बने पानी के कुंड में गिर गया। कुछ समय बाद जब परिजनों को ध्यान बच्चे की तरफ गया तो वे उसे तलाशते हुए कुंड की तरफ पहुंचे और बच्चे को उसमें गिरा देख तुरंत बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बच्चा अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। वहीं घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों के परिजनों ने पोस्टमार्टम न करवाने की इच्छा पर शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव का सिरसा स्थित गांव बप्पा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed