फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A child took out money from the pocket of a farmer drinking water, people caught him

Fatehabad News: बच्चे ने निकाले किसान की जेब से रुपये, लोगों ने पकड़ा

Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 13 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
A child took out money from the pocket of a farmer drinking water, people caught him
भीड द्वारा पकडा गया नकदी चोर ना​बालिग।
टोहाना। गांव दमकोरा से कृषि यंत्र खरीदने के लिए आया किसान जब पानी पीने लगा तो बच्चे ने उसकी जेब से पचास हजार रुपये निकाल लिए। यह देख आसपास के लोगों ने तुरंत बच्चे को पकड़ लिया और नकदी बरामद कर किसान को सौंप दी। किसान और लोगों ने बच्चे को छोड़ दिया।
विज्ञापन

किसान अजायब सिंह गांव से टोहाना में पानी की मोटर लेने के लिए आया था। रास्ते में पानी की छबील देखकर पानी पीने लग गया। तभी पीछे से बच्चे ने किसान की जेब 50 हजार रुपये निकाल लिए और चुपचाप वहां से निकल गया। इस घटना को टोहाना निवासी जसपाल ने देख लिया। उसने तुरंत शोर मचाया और बिना देर किए बच्चे के पीछे दौड़ पड़े। जसपाल और अन्य लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को पकड़ लिया और रुपये बरामद कर किसान को लौटा दिए। पकड़े गए बच्चे ने रोना शुरू कर दिया, जिसे देखकर उसे समझा-बुझाकर वहां से जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed