फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A case of corona infected was found

Fatehabad News: कोरोना संक्रमित एक केस मिला

Sun, 16 Apr 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Apr 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
A case of corona infected was found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी के बाहर खड़े मरीज।
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण का शनिवार को एक संक्रमित मरीज मिला है। गांव धारनियां निवासी 36 वर्षीय युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना का एक केस मिला है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले में आरटीपीसीआर के 90 और रैपिड एंटीजन के 9 सैंपल लिए गए है। रैपिड एंटीजन जांच में एक सैंपल पॉजिटिव आया है। आरटीपीसीआर के सैंपल जांच के लिए बड़ोपल लैब में भेजे गए हैं। यहां से 448 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। शनिवार को संक्रमण दर 1.1 फीसदी रही है।
विज्ञापन


लैब में बिजली संकट, सैंपल जांच रुकी
स्वास्थ्य विभाग कोरोना के आरटीपीसीआर सैंपलों को जांच के लिए बड़ोपल की लैब में भेज रहा है। बताया जा रहा है कि हॉटलाइन में फाल्ट आने के चलते बिजली सप्लाई बाधित हो गई। इससे लैब में कोरोना सैंपलों की जांच नहीं हो पाई। अधिकारियों की माने तो लैब में देर रात तक सैंपलों की जांच पूरी हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की वैक्सीन नहीं, भटक रहे लोग
कोरोना टीकाकरण के लिए जिले में वैक्सीन नहीं है। विभाग के पास कोविशील्ड और न ही कोवैक्सीन है। इसके अलावा कोर्बेवैक्स का भी स्टॉक खत्म हो चुका है। वैक्सीन लगवाने के लिए पात्र भटक रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए स्वास्थ्यकर्मी दिल्ली जाने की सलाह दे रहे हैं। शनिवार को अस्पताल में वैक्सीन लगवाने पहुंचे विकास कुमार ने कहा कि उसका वीजा लग चुका है और बाहर जाना है। उसके लिए वैक्सीन अनिवार्य है लेकिन नहीं लग रही है।
डॉक्टर बोले
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। शनिवार को जिले में कोरोना का एक केस मिला है। लोगों से भी अपील है कि लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed