फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   A call to implement the teachings of Maharishi Valmiki in life

Fatehabad News: महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं जीवन में उतारने का आह्वान

Tue, 07 Oct 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 07 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
A call to implement the teachings of Maharishi Valmiki in life
रतिया। महर्षि वाल्मीकि जयंती पर बाबा जीवन सिंह गुरुघर में मंगलवार को उपमंडल स्तर पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समारोह में नवशीन दुग्गल ने मुख्यतिथि और रतिया एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के विचार एवं आदर्श हमें समतामूलक समाज की स्थापना की प्रेरणा देते रहेंगे। नवशीन दुग्गल ने कहा कि हम सभी को महर्षि वाल्मीकि के महान दृष्टिकोण एवं उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपने व्यवहार में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

दुग्गल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, प्रेम, कर्तव्य और धर्म के मार्ग पर चलने को प्रेरित करती हैं।
एसडीएम सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि रामायण के रचयिता तथा सामाजिक समरसता और सद्भाव के प्रतीक आदिकवि का जीवन और शिक्षाएं आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। समारोह में अंकित सिंगला, लखविंदर सिंह, मार्केट कमेटी प्रधान धर्मपाल शर्मा, ग्रीवेंस कमेटी मेंबर सुनील इंदौरा, नपा चेयरमैन प्रतिनिधि कालु खन्ना, सोनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed